फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Even if the age increases, the hobby is still alive and the heart is young.

Bijnor News: उम्र बढ़ी तो क्या, शौक आज भी जिंदा और दिल जवां

Mon, 25 Sep 2023 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Even if the age increases, the hobby is still alive and the heart is young.
बिजनौर में डिजाइन बाइक पर बैठे चौधरी धीर सिंह।
बिजनौर। अलग-अलग लोगों के शौक भी अलग होते हैं। अपने इन शौक को पूरा करने के लिए वे हर जतन करते हैं। क्योंकि उनका शौक ही उन्हें बुजुर्ग नहीं होने देता और उनकी जिंदगी को खूबसूरत बना रखा है। किसी ने सही ये शौक बड़ी चीज है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में भी ऐसे व्यक्तियों की कमी नहीं है। जिला मुख्यालय पर आदमपुर के बुजुर्ग सीताराम राणा 78 साल की उम्र में घुड़सवारी का शौक रखते हैं। वहीं बिजली विभाग से सेवानिवृत्त धीरसिंह वर्ष 1973 से पुरानी यजदी बाइक आज भी रखे हुए हैं। अब वह इस यजदी बाइक को नया डिजाइन देकर अपना शौक पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

लग्जरी के दौर में घुड़सवारी पसंद, घर में खड़ा है तांगा

बुजुर्ग सीताराम राणा का कहना है कि उनके चाचा श्री नन्हें सिंह व मामा श्रीरामचरण सिंह के पास घोड़ा रहता था। वह बचपन से ही घुड़सवारी करते आ रहे हैं। आज बदलते परिवेश में उनके पास लग्जरी गाड़ियां भी है, लेकिन उन्हें घुड़सवारी करने की आदत है और इसलिए अभी भी वह घोड़ी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि घोड़ा मालिक का वफादार होता है, क्योंकि वह अपने घुड़सवार का दुख सुख का अनुभव करता है। इसके अलावा उन्हें तांगे की सवारी का शौक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-उनकी पसंद थी यजदी
सेवानिवृत्त चौधरी धीर सिंह ने कहा कि करीब वर्ष 1973 में उन्होंने यजदी खरीदी थी। बदलते दौर में कई टू-व्हील और चौपहिया वाहन खरीदे और विक्रय कर दिए। आज भी कई वाहन उनके घर व परिवार के पास हैं, लेकिन उन्होंने अपनी यजदी का साथ नहीं छोड़ा। धीर सिंह ने कहा कि उन्होंने बाइक को न्यूज डिजाइन कराया है। कहा कि वह आसपास रिश्तेदारी व मिलने वालों के यहां जाते हैं, उसे चला लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed