फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Evaluation removed from being in the district red zone

जिला रेड जोन में होने से मूल्यांकन हटा महत्वपूर्ण

Mon, 04 May 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Evaluation removed from being in the district red zone
जिला रेड जोन में होने से मूल्यांकन हटा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जांचने का काम दूसरी बार भी टल गया है। अब पांच मई को मूल्यांकन नहीं होगा। प्रमुख सचिव सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस में अगले आदेश तक मूल्यांकन स्थगित रखने की बात कही है।
जिले में यूपी बोर्ड की कापी 16 मार्च से जंचनी शुरू हुई थी। इस बीच देश भर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप होने के चलते दो दिन के बाद मूल्यांकन बंद हो गया था। जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर पांच मई से मूल्यांकन शुरू होना था। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली थी। आज सोमवार को शाम चार बजे प्रमुख सचिव की मूल्यांकन को लेकर वीडियो कांफ्रेंस होनी भी प्रस्तावित थी।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी में जिला रेड जोन में है। शासन के निर्देश हैं कि सूबे के रेड जोन तथा ओरेंज जोन वाले जिलों में मूल्यांकन कार्य नहीं होगा। केवल ग्रीन जोन वाले जिलों में कापी जचेंगी। मूल्यांकन का नया कार्यक्रम जल्द जारी होगा। बताया कि जिले में करीब पौने पांच लाख कापियां जंचनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed