फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Evaluation of development works

विकास कार्यों का सत्यापन किया

Sat, 29 Dec 2018 12:26 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 29 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of development works
चांदपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने विकास खंड हल्दौर के ग्राम रौनिया में विकास एवं राजस्व कार्यों के सत्यापन के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम के अनुपस्थित रहने पर उनका जवाब तलब करने के निर्देश दिए। राशन कार्ड बनवाने में 50 की मांग कोटेदार द्वारा किए जाने पर उपजिलाधिकारी चांदपुर को जांच के निर्देश दिए है।  
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को गांव रौनिया में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव मेें 165 शौचालय, 40 वृद्धावस्था पेंशन, 17 विधवा पेंशन तथा 15 दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी मिले। जिन्हें नियमित रूप से पेंशन मिलना प्रकाश में आया। गांव के प्राथमिक विद्यालय के हैंडपंप में दूषित पानी की शिकायत पर उन्होंने सहायक अभियंता जल निगम को जांच सपुर्द कर रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गांव में सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का कोई अवैध कब्जा होना प्रकाश में नहीं आया, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सही पाई गई। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उसके बाद नोडल अधिकारी ने चांदपुर कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। जहां सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर में टाइप तीन एवं टाइप दो निर्माणाधीन आवासों का निर्माण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेक्सपैड द्वारा बनाए जाने वाले टाइप दो आवासीय भवन का   निर्माण मानक के अनुरूप न पाए जाने पर उन्होंने पीडब्लयूडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्धारित मानक के अनुरूप जांच कर उसकी आख्या प्रस्तुत करें।    इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार एमपी सिंह   से कॉलेज के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रवीण कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए विजय प्रकाश सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सफाई कर्मचारी निलंबित  
नोडल अधिकारी पंकज कुमार के गांव रोनिया के निरीक्षण को लेकर सफाई कर्मचारियों के लापरवाही बरतने पर तीन सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। जबकि 35 सफाई कर्मचारियों का एक एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी   मनीष कुमार ने बताया कि     सफाई कर्मचारी रोहित कुमार,    सोनू कुमार, सतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही 35 अन्य सफाई कर्मचारियों को लापरवाही बरते जाने पर एक एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed