फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Escaped death from the balcony of the innocent

छज्जे से दबकर मासूम की मौत

Sun, 15 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Escaped death from the balcony of the innocent
मकान जिसका छज्जा (लाल घेरे में) गिरने से बच्चे की मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में मां के साथ इतवार बाजार से लौट रहे एक साल के एक मासूम पर निर्माणाधीन मकान का छज्जा  गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां भी घायल हो गई। मासूम की  मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी अथर की पत्नी फरहीन पास की सुमायला के साथ रामलीला मैदान में लगने वाले इतवार बाजार में गई थी। फरहीन के साथ उसका एक साल का बेटा लकी भी था। शाम करीब पांच बजे वे इतवार बाजार से लौट रही थीं। मछली बाजार में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की खिड़की के ऊपर लगा छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा का मलबा नीचे गुजर रही बिजली की लाइन से टकराकर फरहीन की गोद में मासूम लकी पर जा गिरा। मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हुए लकी और फरहीन बुरी तरह घायल हो गए। छज्जा गिरने से मोहल्ले में भी हड़कंप मच गया। परिजन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने लकी को मृत घोषित कर दिया। मासूम बेटे की  मौत से घर वालों का रो रोकर  बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed