फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Equal to lightly is our candidate Kranti Kumar'

‘बराबर वाले हल्के से हमारे उम्मीदवार क्रांति कुमार हैं ’

Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Equal to lightly is our candidate Kranti Kumar'
‘बराबर वाले हल्के से हमारे उम्मीदवार क्रांति कुमार हैं ’
विज्ञापन

अचल चौधरी
बिजनौर। बराबर वाले हल्के से हमारे उम्मीदवार क्रांति कुमार हैं। यह घोषणा चौधरी चरण सिंह ने चांदपुर में हुई जनसभा के दौरान की थी। दरअसल चौधरी चरण सिंह ने बिजनौर सीट से तेजपाल वर्मा को टिकट दिया था लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध चलते उन्होंने क्रांति कुमार को समर्थन का एलान कर दिया। जिस वजह से चौधरी चरण सिंह की पार्टी के ही उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।
साल 1985 में बिजनौर विधानसभा सीट पर काफी घमासान हुआ। उस वक्त चौधरी चरण सिंह की दलित मजदूर किसान पार्टी हुआ करती थी। पूर्व विधायक सुखवीर सिंह टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। लेकिन इसी बीच दलित मजदूर किसान पार्टी से तेजपाल वर्मा को टिकट हो गया। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर दिया। तभी चांदपुर में हुई चुनावी जनसभा को संबोधित करने के चौधरी चरण सिंह पहुंचे थे। पूर्व विधायक सुखवीर सिंह याद करते हुए बताते हैं कि चांदपुर की जनसभा में चरण सिंह ने कहा था कि बराबर वाले हल्के से हमारे उम्मीदवार क्रांति कुमार हैं। क्रांति कुमार निर्दलीय मैदान में थे। जिसके बाद तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के बजाए निर्दलीय उम्मीदवार क्रांति कुमार को चुनाव लड़ाया। हालांकि इस चुनाव में क्रांति कुमार 2600 वोट से हार गए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार अजीजुर्रहमान विधायक बने थे। दलित मजदूर किसान पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी। (संवाद)
विज्ञापन

ट्रैक्टर से होता था प्रचार
पूर्व विधायक सुखवीर सिंह बताते हैं कि अस्सी के दशक में जीप और कारा के साधन बेहद कम थे। उम्मीदवारों या समर्थकों के पास जीप भी नहीं होती थी। ऐसे में ट्रैक्टर से गांव गांव घूमकर प्रचार किया जाता था। बताते हैँं कि अब चुनाव के मायने ही बदल गए हैं। पहले राजनीति सेवा भाव से की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed