फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Environmental seminar from Namo Foundation

नमो फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित

Sun, 23 Feb 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Environmental seminar from Namo Foundation
नजीबाबाद में पर्यावरण संगोष्ठी में बोलते अजय फौजी। - फोटो : NAZIBABAD
पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। नमो फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में नमो फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित हुई। सुशील राजपूत की अध्यक्ष में आयोजित संगोष्ठी में अजय फौजी ने कहा कि पर्यावरण और गाय का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। समय रहते पर्यावरण के प्रति नहीं जागे तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

सोमपाल सिंह राठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता अभियान के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना होगा। नमो फाउंडेशन के संयोजक रविंद्र काकरान ने कहा कि नमो फाउंडेशन ने अब-तक 500 से अधिक पौधे रोपित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने का संकल्प लेने की सलाह दी। उन्होंने प्रशासन से भी पौधे के संरक्षण के लिए ठोस योजना बनाने की मांग की। पूर्व नौसैनिक रविंद्र काकरान के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में करमवीर सिंह, सुनील भारद्वाज, मनोज राजपूत, हुकम सिंह, नरेंद्रपाल, ओम प्रकाश, रोहिताश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed