{"_id":"698e2af19507b4c3c900329e","slug":"entrepreneurs-raised-issues-of-industrial-and-tourism-development-before-the-cm-bijnor-news-c-27-1-bij1027-172263-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उद्यमियों ने सीएम के सामने उठाए औद्योगिक एवं पर्यटन विकास के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उद्यमियों ने सीएम के सामने उठाए औद्योगिक एवं पर्यटन विकास के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। आईआईए के पदाधिकारियों ने बिजनौर के औद्योगिक, पर्यटन विकास के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव जोन को शीघ्र अधिसूचित करने की मांग की ताकि, पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले।
आईआईए पदाधिकारियों ने विदुरकुटी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा ताकि इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। वहीं, पूर्व में घोषित गंगा की धारा परियोजना एवं संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की बात कही। इसके अलावा गुड़ एवं खांडसारी निर्माण इकाइयों से संबंधित मंडी समिति के लंबित मुद्दों के समाधान करने की मांग की। पानीपत–गोरखपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तहत जनपद बिजनौर में औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना का मुद्दा उठाया, जिससे औद्योगिक निवेश को गति मिले और व्यापक स्तर पर रोजगार बढ़े। आईआईए डिविजनल चेयरमैन विकास अग्रवाल, चेयमैन अवनीश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सुझावों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, मुख्यमंत्री से वार्ता कराने के लिए प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।