{"_id":"61477c9e8ebc3eb6e5224715","slug":"entered-to-steal-killed-on-being-recognized-bijnor-news-mrt556983160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने घुसा, पहचान होने पर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करने घुसा, पहचान होने पर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी करने घुसा, पहचान होने पर मार डाला
बिजनौर। चोरी करते समय पहचान लिए जाने पर चोर ने अनीसा की हत्या कर दी थी। वृद्धा अनीसा के कातिल को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आला कत्ल लकड़ी की पटरी भी बरामद कर ली।
रविवार को पुलिस लाइन के सभागार मेें एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने मर्डर का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अनीसा (80) पत्नी बसारत गांव उमरी कला कोतवाली देहात अपने धेवते यूनुस पुत्र मोहम्म्द उस्मान के यहां गांव फैजुल्लापुर थाना स्योहारा में रहती थी। अनीसा 15 सितंबर की रात घेर में अकेली सोई थी। रात के वक्त अनीसा की हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव पड़ा मिला था। छानबीन करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी मोहम्मद अली उर्फ बाबा पुत्र सदवा निवासी सफियाबाद थाना स्योहारा को दबोच लिया, जिसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह मजदूर है और नशे का आदी भी है। उसे मालूम हुआ कि वृद्धा घेर में अकेली रहती है। जिसके चलते वह चोरी करने चला गया। चोरी के वक्त उसे पहचान लिया। पहचान लिए जाने पर उसने पास में ही रखी लकड़ी की पटरी से सिर पर वार कर दिए। वहीं चुन्नी से गला भी घोंट दिया। पुलिस ने आला कत्ल लकड़ी की पटरी और खून के धब्बे लगी टी शर्ट को बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी आशीष कुमार तोमर, एसएसआई हरीश कुमार, पुरुषोत्तम, शाहनवाज आदि रहे।