फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ensure 100% registration in Kanya Sumangal Yojana

कन्या सुमंगल योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें

Tue, 21 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ensure 100% registration in Kanya Sumangal Yojana
कन्या सुमंगल योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करें
विज्ञापन

बिजनौर। अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने सीएमओ को जनपद के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों में जन्म लेने वाली कन्याओं के मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगल योजना को और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने के लिए शासन द्वारा किए गए संशोधनों के अनुसार योजना का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद को प्राप्त लक्ष्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना में शासन स्तर पर कुछ बदलाव किये गए हैं, जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय बैंकों के खातों को भी योजना में शामिल किया गया है। फार्म भरते समय भूलवश भरी गई गलत खाता संख्या को निदेशालय की मदद से संशोधित करने का विकल्प दिया गया है। उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना में अब आधार कार्ड को वरीयता दी जायेगी। माता के बैंक खाता नहीं होने पर पिता का बैंक खाता भी मान्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अभी तक जिन बालिकाओं के इस योजना में पंजीकरण नहीं हुए हैं, उनका पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि 20 से 26 जनवरी तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई कि बेटा और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे। भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों को शिक्षा एवं उन्नति के समान अवसर प्रदान करने तथा उनके सम्मान की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed