{"_id":"6388ed208552881c79165159","slug":"enrich-life-with-the-teachings-of-buddhism-dr-vp-ashok-nazibabad-news-mrt6160052115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध धर्म की शिक्षा से जीवन को संवारें : डॉ. वीपी अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध धर्म की शिक्षा से जीवन को संवारें : डॉ. वीपी अशोक
विज्ञापन
नजीबाबाद में बौद्ध धम्म संदेश समारोह में बोलते मुख्य अतिथि डॉ. वीपी अशोक।
- फोटो : NAZIBABAD
बौद्ध धर्म की शिक्षा से जीवन को संवारें : डॉ. वीपी अशोक
नजीबाबाद। बौद्ध धम्म संदेश समारोह में समाज में हो रहे नैतिक मूल्यों के ह्रास पर चिंता व्यक्त की गई। बौद्ध धर्म की शिक्षाओं को व्यवहार में लाने, राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता का संकल्प लिया गया।
धम्म ज्योति बुद्ध विहार नांदकार (नेकपुर) में बौद्ध समाज की ओर से बौद्ध धम्म संदेश समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वीपी अशोक ने गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत और शिक्षाओं को व्यवहार में लाने, बच्चों को संस्कारित शिक्षा दिलाने, नशे की प्रवृत्ति से युवाओं को बचाने के लिए समाज से जागरूक रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि भदंत महानामा, सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध ने समाज को सामाजिक उत्थान के लिए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
रघुवीर सिंह की अध्यक्षता और प्रमोद कुमार गौतम के संचालन में आयोजित बौद्ध धम्म संदेश समारोह में अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ के प्रवक्ता भंते मुक्तानंद, द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव राकेश मोहन भारती, सुभाष, ग्राम प्रधान रामनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।