फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Engineer Salim will give shape to the provincial council school

Bijnor News: सूबे के परिषदीय स्कूल को आकार देंगे इंजीनियर सलीम

Sun, 06 Aug 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Engineer Salim will give shape to the provincial council school
इंजीनियर सलीम अख्तर बेग।
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों के निर्माण के लिए चुनी गई प्रदेश की तकनीकी टीम में बिजनौर में तैनात जिला समन्वयक (डीसी) निर्माण सलीम अख्तर बेग का भी चयन हुआ है। इंजीनियर सलीम अख्तर बेग प्रदेश में बनने वाले परिषदीय स्कूल भवनों का मानचित्र बनाएंगे। इसमें जर्जर भवनों का दोबारा निर्माण, नवीन स्कूल भवन, कंपोजिट विद्यालय भवन व अतिरिक्त कक्षा, कक्ष डिजाइन को अपने हाथों से आकार देंगे। उनके चयन से शिक्षा विभाग एवं परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


- अब कॉलम फ्रेम स्ट्रक्चर पर बनेगा स्कूलों का भवन
तकनीकी टीम में शामिल डीसी इंजीनियर सलीम अख्तर बेग ने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में बताया गया कि परिषदीय स्कूलों के डिजाइन पुराना हो गया है। अब नए डिजाइन में कॉलम फ्रेम स्ट्रक्चर पर भवन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

- पांच कमरों का बनेगा प्राइमरी का भवन
अभी तक परिषदीय प्राथमिक स्कूल दो कमरों के बनाएं जाते थे, लेकिन अब नए डिजाइन में पांच कमरों का सुंदर, आकर्षिक आकार का स्कूल भवन बनाएं जाएंगे। नए स्कूलों की चौड़ाई, लंबाई भी पहले भवनों से ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये हैं प्रदेश की तकनीकी टीम में नाम
- संयोजक सरोजानंद झा अवर अभियंता समग्र शिक्षा, सदस्य मनीश मिश्रा अवर अभियंता समग्र शिक्षा, अभय सिंह जिला समन्वयक निर्माण वाराणसी, सलीम अख्तर बेग जिला समन्वयक निर्माण बिजनौर, सपना सोनी जिला समन्वयक निर्माण श्रीवस्ती

- प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के निर्माण के लिए डिजाइन बनाने वालों की पांच सदस्य टीम में बिजनौर के डीसी सलीम बेग का चयन होना बहुत अच्छी बात है। उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। -जयकरन यादव, बीसएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed