फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encounter between police and cow smugglers

बिजनौर: पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, गोकशी पकड़ी

Sun, 12 Feb 2023 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:03 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and cow smugglers
बिजनौर। पुलिस ने छापा मार कर एक घर में गोकशी होते हुए पकड़ा। पुलिस और तीन गोतस्करों के बीच मुठभेड़ भी हुई और गोली चली। पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हुआ है, जबकि एक सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, मौके से करीब एक क्विंटल मांस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद जाटान पुलिस चौकी को मोहल्ला कस्साबान खस्सोवाला के एक घर में गोकशी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि गुलाम साबिर अपने घर में याकूब और दानिश के साथ गोकशी करते हुए पाया गया। मकान में दाखिल होते ही आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। यह गोली शहर कोतवाली में तैनात सिपाही दुष्यंत के हाथ में लगी। पुलिस ने पलटवार करते हुए फायरिंग की तो एक आरोपी दानिश के भी पैर में गोली जा लगी। आरोपी दानिश को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी गुलाम साबिर और याकूब को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने भी मौका मुआयना किया। आरोपियों के पास से पशु काटने के उपकरण और करीब एक क्विंटल गोमांस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन - गोकशी की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापा मारा थी, जहां गोकशी होते हुए मिली। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसमें एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है।मुठभेड़ में गोली लगने से गोकशी में शामिल एक आरोपी दानिश भी घायल हुआ। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed