फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employment officer appointed sixteen years ago removed from his post

Bijnor News: सोलह साल पूर्व नियुक्त हुई रोजगार सेवक को पद हटाया

Wed, 31 Dec 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Employment officer appointed sixteen years ago removed from his post
रेहड़। पंचायत चांदपुर उर्फ उदयपुर में नियम विरुद्ध नियुक्त हुई रोजगार सेवक को शिकायत होने पर पद से हटा दिया गया है। बीडीओ ने रोजगार सेवक को पद से हटाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह ने बताया कि 16 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत में 2009 शैला अंजुम की रोजगार सेवक पद पर नियुक्ति की गई थी। उसके ससुर बाबू अंसारी उस समय ग्राम प्रधान थे। नियमानुसार ग्राम प्रधान के संबंधी का रोजगार सेवक के पद पर चयन नहीं किया जा सकता। इस संबंध में बीडीओ मनवीर सिंह ने बताया कि इसे लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत के बाद ग्राम पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित कर नियम विरुद्ध चयनित रोजगार सेवक को पद से हटा दिया है। फिलहाल एक मेट की अस्थाई नियुक्ति कर दी गई है। इस मामले में शैला अंजुम की ओर से एक वाद न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed