फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employment fairs being held at block level

Bijnor News: ब्लाॅक स्तर पर लग रहे रोजगार मेले

Wed, 27 Dec 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Employment fairs being held at block level
- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनांतर्गत ब्लाॅक स्तर पर मेले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनांतर्गत के तहत ब्लाक स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों का आयोजन 27 दिसंबर को नहटौर ब्लाॅक से शुरू हुआ है और 24 जनवरी तक रोजगार मेलों का आयोजन होगा।
राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि इन रोजगार मेलों में किसी भी ट्रेड से आईटीआई किए हुए अथवा 10वीं या इससे अधिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक सम्मिलित हो सकते हैं। बेरोजगार युवकों को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने जनपद के युवाओं से अपील है कि वह अपने-अपने विकासखंड में लगने वाले रोजगार मेले में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

वहीं नहटौर ब्लाॅक का रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धामपुर में आयोजन हुआ। जिसमें करीब आठ कंपनियों ने सहभागिता की। मेले में 350 युवक पहुंचे, जिनके सापेक्ष 115 युवकों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यहां होगा रोजगार मेलों का आयोजन
ब्लाक -- तिथि - स्थान
कोतवाली - 29 दिसंबर - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नगीना
नूरपुर - दो जनवरी - अनुज मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई नूरपुर
नजीबाबाद - चार जनवरी - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नजीबाबाद
स्योहार - छह जनवरी - गुरु नानक प्राइवेट आईटीआई स्योहारा
मोहम्मदपुर देवमल - आठ जनवरी - राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिजनौर
धामपुर - 10 जनवरी - संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र
अफजलगढ़ - 12 जनवरी - हरि सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज अफजलगढ़
जलीलपुर - 18 जनवरी - एएच प्राइवेट आईअीआई जलीलपुर
हल्दौर - 22 जनवरी - विकास खण्ड सभागार हल्दौर
किरतपुर - 24 जनवरी - विकास खंड सभागार किरतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed