फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees' strike, operation of sugar mill's distillery unit halted

Bijnor News: कर्मचारियों की हड़ताल, चीनी मिल की आसवनी इकाई का संचालन ठप

Fri, 15 Mar 2024 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Employees' strike, operation of sugar mill's distillery unit halted
नजीबाबाद चीनी मिल के प्रबंधक से वार्ता करते किसान नेता और कर्मचारी।
वेतन भुगतान न होने पर आसवनी इकाई के कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

भाकियू टिकैत ने इकाई के कर्मचारियों के आंदोलन की कमान संभाली
चीनी मिल के जीएम और सीसीओ से वार्ता में भी हल नहीं निकला


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल की आसवानी इकाई के कर्मचारियों की हड़ताल से दो दिन से इकाई बंद पड़ी है। भाकियू टिकैत ने इकाई के कर्मचारियों के आंदोलन की कमान संभाल ली है। चीनी मिल के जीएम एवं सीसीओ से आंदोलनकारी कर्मचारियों की वार्ता में भी हल नहीं निकला।
किसान सहकारी चीनी मिल आसवानी इकाई के कर्मचारियों को तीन-छह माह तक का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार की देर शाम आसवानी कर्मचारियों ने इकाई का संचालन ठप कर दिया। कहना था कि इकाई के प्रबंधक सुभाष अग्रवाल ने भी वेतन भुगतान की मांग को लेकर हाथ खड़े कर दिए है। इस कारण कर्मचारियों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बाठ, मंडल महासचिव आकाश चौधरी, अंकित चौधरी, भूपेंद्र सिंह भोगी ने कर्मचारियों के आंदोलन की कमान अपने हाथों में ले ली। कंपनी के एचआर रितेश सैन की उपस्थिति में किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह, सीसीओ डॉ. एसएस ढाका ने आसवनी इकाई के संचालन की स्थिति स्पष्ट की। बताया कि सिसौदिया प्राइवेट कंपनी आसवनी इकाई चलाती है। इकाई पर लगभग 75 लाख रुपये जीएसटी बकाया है। जीएम ने बताया कि कंपनी को तत्काल बकाया भुगतान कर इकाई को संचालित कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में आसवनी इकाई की ओर से शुभम चौधरी, निखिल चौधरी, जगदीप सिंह, हिमालय, सतेंद्र, सोमपाल, दीपक, मयंक, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।

आसवनी के करीब 80 कर्मचारी झेल रहे हैं आर्थिक संकट
चीनी मिल की आसवनी इकाई में करीब प्रबंधक, एचआर सहित करीब 80 कर्मचारी कार्यरत है। वेतन न मिलने से आसवनी इकाई का संचालन तीन दिन से ठप है। उधर, चीनी मिल ने भी इकाई के ठप होने से आसवनी इकाई की साख प्रभावित होने, कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकटों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कंपनी को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed