{"_id":"624749a51014cb17685bc3cb","slug":"employees-sitting-at-purchasing-centers-farmers-did-not-reach-with-wheat-bijnor-news-mrt5827891116","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर बैठे रहे कर्मचारी, गेहूं लेकर नहीं पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर बैठे रहे कर्मचारी, गेहूं लेकर नहीं पहुंचे किसान
विज्ञापन

बिजनौर/नजीबाबाद/नगीना। जनपद में एक अप्रैल से करीब 36 क्रेय केंद्रों पर गेहूं खरीद आरंभ हो गई है, लेकिन पहले दिन क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं पहुंचा। केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है। इस बार गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि बाजार में प्राइवेट दुकानदार 1900 से 1950 रुपये तक खरीद रहे हैं। पिछले सप्ताह 2100 रुपये क्विंटल मूल्य पर गेहूं बिक रहा था। जिले में गेहूं विक्रय के लिए 260 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अगले सप्ताह से किसान गेहूं की कटाई करेंगे। एक सप्ताह बाद ही गेहूं कटाई, थ्रेसिंग होने के बाद नया गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचेगा।
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में पांच गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। कृषि उत्पादन मंडी समिति नजीबाबाद और किरतपुर सहित पांच स्थानों पर क्रय केंद्रों की स्थापना कर आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में क्रय केंद्र प्रभारी सीमा रानी एवं खाद्य विभाग के एमआई मोहित कुमार के निर्देशन में किरतपुर मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित हुए। कोऑपरेटिव फेडरेशन की ओर से किशनपुर साधन सहकारी समिति अहमदपुर सादात और भोजपुर (किरतपुर) में गेहूं क्रय स्थापित हुआ। नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
वहीं, नगीना कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहले दिन शुक्रवार को कोई खरीदारी नहीं हो पाई। गेहूं क्रय केंद्र पर मौजूद कनिष्ठ सहायक कीर्तिराज व जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह से गेहूं खरीद के लिए केंद्र पर मौजूद हैं, लेकिन कोई भी किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर गेहूं क्रय करने के लिए समस्त व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं। अभी गेहूं आवक नहीं हुई है - मोहित कुमार, प्रभारी गेहूं क्रय केंद्र किरतपुर