फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees found corona infected, office still open

शनिवार को भी खोला गया सीएमओ कार्यालय

Sun, 09 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Employees found corona infected, office still open
कोरोना संक्रमित मिले कर्मचारी, फिर भी खुला कार्यालय
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के दो संविदा कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बावजूद भी शनिवार को कार्यालय खोला गया। विभाग के अधिकारियों की माने तो कार्यालय खोलने का मुख्य उददेश्य कार्यालय को सैनिटाइजेशन करना था। बता दें कि तीन दिन पहले सीएमओ कार्यालय के दो संविदा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद सीएमओ ने अपने कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद करने के निर्देश दिए थे। सात अगस्त को एक अन्य कंप्यूटर आपरेटर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। शुक्रवार को भी दोपहर तक कार्यालय का काम बादस्तूर जारी रहने पर मीडियाकर्मियों ने सीएमओ से दो दिन से दफ्तर बंद न किए जाने पर सवाल पूछे तो सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने 24 घंटे के लिए कार्यालय पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। शनिवार को सुबह भी कार्यालय खोल लिया गया। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि पूरे दिन कार्यालय खोलने की बात बिल्कुल गलत है। शनिवार को उन्होंने अपने कार्यालय को सैनिटाइजेशन कराकर केवल कुछ देर के लिए आवश्यक कार्य करने के लिए खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed