फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Embankment ready to stop erosion in Gauspur

गौसपुर में कटान रोकने के लिए तटबंध तैयार

Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Embankment ready to stop erosion in Gauspur
नांगलसोती के गांव गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता आरपी सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
गौसपुर में कटान रोकने के लिए तटबंध तैयार
विज्ञापन

नांगलसोती। गौसपुर में कटान रोकने के लिए अस्थायी तटबंध बनाने का कार्य पूूरा हो गया है। सिंचाई विभाग ने कटान क्षेत्र में 18 अस्थायी तटबंध बनाए हैं। मुरादाबाद के मुख्य अभियंता ने कटान क्षेत्र और अस्थायी तटबंधों का निरीक्षण का किया।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव गौसपुर के ग्रामीण पिछले दस वर्षों से कटान की समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात शुरू होते ही गांव किनारे गंगा नदी कटान करना शुरू कर देती है। ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा खेती की जमीन नदी में समा चुकी है। वर्तमान में गांव और गंगा नदी के बीच मात्र 60 मीटर की दूरी रह गई है। सिंचाई विभाग ने बरसात से पूर्व ही गांव गौसपुर में कटान रोकने के लिए अस्थायी तटबंध बनाने का कार्य पूूरा कर लिया है। जेई मनोज कुमार ने बताया कि गांव के कटान क्षेत्र में बल्ली और मिट्टी के कट्टों के माध्यम से 15 अस्थायी तटबंध बनाए गए है, उसके बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर तीन अतिरिक्त अस्थायी तटबंध भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सिंचाई विभाग के मुरादाबाद के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, एसडीओ पवन कुमार की उपस्थिति में गौसपुर पहुंचकर कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। आरपी सिंह ने ग्रामीणों को गांव में कटान की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद अक्तूबर और नवंबर माह में कटान क्षेत्र में पक्के तटबंध बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed