फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants trampled sugarcane crop in Bhagauta

हाथयों के झुंड ने भगौता में गन्ने की फसल को रौंदा, किसानों की झोपडियों को किया तहस नहस

Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elephants trampled sugarcane crop in Bhagauta
भगौता में हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला रेंज से सटे गांव भगौता में हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथियों का झुंड ने जंगल में फसलों की रखबाली कर रहे कई किसानों की झोपड़ियों को तहसनहस कर दिया। किसानों ने भाग कर जान बचाई। हाथियों ने कई बीघा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया है। किसानों में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। विभाग के अधिकारियों से हाथियों को वनों में खदेड़ने और फसलों की सुरक्षा कराने की मांग की है।
गांव भगौता निवासी शमशाद आलम ने बताया कि गांव के ही मो. आशिफ, कय्यूम अहमद, नूरआलम सहित कई किसानों ने फसलों को वन्यजीवों से बचाने के लिए खेतों पर डेरा डाल रखे हैं। शुक्रवार रात हाथियों का झुंड गन्ने के खेत में घुस गया। हाथियों को खेतों में घुसा देख उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया, तो हाथियों ने उनकी झोपड़ियों को तहसनहस कर दिया। फोन से गांव के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर के बाद सैकड़ों किसान इकट्ठा होकर ट्रैक्टर आदि से खेतों पर पहुंचे और उन्हें सुरक्षित जंगल से गांव में लेकर आए। किसानों का आरोप है कि उन्होंने रात में ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। किसानों ने वन विभाग से फसलों के नुकसान का मुआवजा व हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

नुकसान की भरपाई होगी : डीएफओ बिजनौर
डीएफओ मनोज शुक्ला का कहना है कि किसानों के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। किसानों की फसलों के समीप मधुमक्खी पालन के डब्बे रखे जाएंगे, जिसे देख हाथी किसानों की फसलों में घुसने का साहस नहीं कर सकेंगे। बताया गया कि मधुमक्खियों के छाते को देख हाथी डरता है। जिधर की ओर मधुमक्खियां होती है। हाथी उधर की ओर से नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed