फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants trample paddy and sugarcane crops

हाथियों ने रौंदी धान और गन्ने की फसल

Sun, 10 Oct 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample paddy and sugarcane crops
हरेवली में हाथियों के रौँदने से बर्बाद पड़ी गन्ने की फसल - फोटो : DHAMPUR
हाथियों ने रौंदी धान और गन्ने की फसल
विज्ञापन

हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथियों ने किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ना, धान और चारे की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया। शनिवार रात किसान खेतों पर रहकर फसलों की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान हाथियों का झुंड खेतों में आ धमका। हाथियों का झुंड किसानों पर भी हमलावर हो गया। किसानों ने किसी तरह जंगल से भाग कर जान बचाई।
साहूवाला वन क्षेत्र से सटे भगौता, शाहनगर कुराली, इनायतपुर, सहारावाला, मदपुरी, रामनगर गोसाई आदि गांवों में एक माह से हाथियों ने आतंक मचा रखा है। रामनगर गोसाई निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात गांव के रामपाल सिंह, कमल सिंह, रामगोपाल, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह और कैलाश खेतों में बने मचान पर बैठकर फसलों की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड खेतों में आ गया। किसानों ने शोर मचाकर लाइट दिखाई तो हाथी हमलावर हो गए और मचान की ओर आने लगे। स्वयं को घिरा देख किसानों ने मचान से कूदकर जंगल में छिपकर जान बचाई। किसानों की सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा होकर ट्रैक्टरों से रात में ही खेतों पर पहुंचे और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान हाथियों के झुंड ने उनकी गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। अब तक हाथी सैकड़ों बीघा फसलों को बर्बाद कर चुके हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि घटना की सूचना रात में ही वन विभाग के अधिकारियों को दी थी, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। फसलों को हाथी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से किसानों का सहयोग नहीं किया जा रहा है। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि गांवों में हाथियों को खदेड़ने के उद्देश्य से पटाखे व बारूद उपलब्ध करा रखा है। वन विभाग की टीमें तैनात हैं। उत्तराखंड से आए हाथियों को भगाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें यहां खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल रहा है। फिर भी हाथियों को खदेड़ने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed