फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants trample five bighas of sugarcane

हाथियों ने पांच बीघा गन्ने की फसल रौंदी

Sat, 17 Jul 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample five bighas of sugarcane
भागूवाला। भागूवाला की राजगढ़ रेंज के अंतर्गत गांव राजगढ़ में हाथियों के आतंक से किसान परेशान हैं। हाथियों ने एक किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल रौंद डाली। किसान ने वन विभाग से फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गांव राजगढ़ के किसान केसरी सिंह के गन्ने के खेत तीन हाथियों ने करीब पांच बीघा गन्ने की फसल को चौपट कर दिया। किसान ने बताया कि वह स्वयं अपने खेत की रखवाली कर रहा था, लेकिन वह हाथियों से अपनी फसल की सुरक्षा नहीं कर पाया। किसान बमुश्किल खेतों से निकलकर अपनी जान बचाते हुए घर पहुंचा। किसान केसरी गांव के लोगों को लेकर खेतों पर पहुंचा, लेकिन जब तक हाथी किसान की फसल को रौंदते हुए वन क्षेत्र में चले गए। किसान ने क्षेत्रीय लेखपाल दीपक त्यागी से रिपोर्ट तैयार कर वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

उधर, किसानों को कहना है गांव में आए दिन हाथियों का झुंड किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। किसान पेड़ों पर मचान बनाकर अपनी फसल की सुरक्षा करने में जुटे हैं, लेकिन हाथियों की संख्या अधिक होने से किसानों के लिए फसलों की सुरक्षा करना चुनौती बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed