फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant Chanchal's leg injured, is being treated with ice

Bijnor News: हथिनी चंचल के पैर में चोट, बर्फ से की जा रही सिकाई

Thu, 23 May 2024 03:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Elephant Chanchal's leg injured, is being treated with ice
कालागढ़ की हाथी शाला में बुधवार की शाम चंचल हथिनी को क्रेन से हाथियों के नहाने के कुंड में उतार
मंगलवार रात हाथीशाला में हाथियों की लड़ाई में घायल हो गई थी हथिनी चंचल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ की हाथीशाला की हथिनी चंचल के पैर की बर्फ से सिकाई की जा रही है। हथिनी को हाथी शाला तक लेकर जाना वन विभाग के लिए कठिन कार्य साबित हो रहा है।
कालागढ़ रेंज के जंगल में हाथीशाला के दो हाथियों में लड़ाई के बाद घायल हथनी चंचल का उपचार मंगलवार की शाम से चल रहा है। उसके पैर की बर्फ से सिकाई की जा रही है। वन दरोगा पीसी मठपाल की निगरानी में महावत हथिनी को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। वन क्षेत्र अधिकारी नंदकिशोर रूवाली ने बताया कि बुधवार की सुबह हथिनी खड़ी हो गई। चिकित्सक के अनुसार उसके पैर में चोट है। इस कारण से उसे सूखासोत के निकट रखा गा है।
विज्ञापन

उधर, चोट पहुंचाने वाले हाथी गजराज को हाथीशाला में पहुंचा दिया गया है। हथिनी को हाथीशाला ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। हाथीशाला से सूखासोत तक की दूरी तक चल पाना हथिनी के लिए कठिन कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेन से उठाकर ले जाया गया
चंचल हथिनी को क्रेन से उठाकर कैंटर वाहन के माध्यम से हाथीशाला लाया गया। इसके बाद हथिनी को नहाने के कुंड में छोड़ा गया। हथिनी को पानी में चला कर देखा जा रहा है। चिकित्सकों का दल कार्बेट टाइगर रिजर्व के चिकित्सक दुष्यंत कुमार शर्मा के साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed