फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity wires passing over schools will be removed

स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटेंगे

Sun, 03 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity wires passing over schools will be removed
स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटेंगे
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम की ओर से अब प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल भवनों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों को भवनों से अलग हटा कर शिफ्ट किया जाएगा। डीएम के आदेश पर निगम के अधिकारियों ने लाइन शिफ्टिंग कराने के लिए स्टीमेट तैयार कराने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। धामपुर सर्किल में करीब सौ से ज्यादा ऐसे स्कूल हैं, जिनके भवनों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है।

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि अब निगम की ओर से स्कूलों से ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों को हटाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को डीएम ने जिले भर के निगम के अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें सरकार के आदेशों का हवाला देते हए जल्द ही इस समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। बताया गया कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय में करीब 24 से ज्यादा स्कूल हैं, निगम की ओर से इस बाबत पहले ही सर्वे किया जा चुका है। इसी प्रकार से धामपुर एसई सर्किल के चारों डिवीजन में करीब सौ से ज्यादा ऐसे स्कूल हैं, जिनके भवनों के ऊपर से बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। डीएम के आदेश पर शनिवार से ही निगम की ओर से प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। सभी अवर अभियंताओं से लाइन शिफ्ट कराने के स्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed