फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity wire theft from ten poles, power supply stalled

दस खंभों से विद्युत तार चोरी, बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 26 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity wire theft from ten poles, power supply stalled
दस खंभों से विद्युत तार चोरी, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

धामपुर। चोरों ने बुधवार रात क्षेत्र के गांव मिलक मुकीमपुर के जंगल से गुजर रही 33 केवीए क्षमता की विद्युत लाइन के 10 खंभों से तार चोरी कर लिया। चोरों ने छह खंभों को भी तोड़ डाला। जिससे कल्याणपुर बिजलीघर ठप हो गया। इसके कारण 20 गांवों के करीब छह हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। धामपुर और नहटौर थाने की पुलिस ने चोरों को पकड़ने को कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बिजलीघर के अवर अभियंता नूतन प्रकाश ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ विश्राम सिंह यादव का कहना है कि निगम को करीब तीन लाख का नुुकसान हुआ है।

एसडीओ नहटौर विश्राम सिंह ने बताया कि घटना करीब दस बजे के आसपास की है। जैसे ही घटना का पता लगा तो उन्होंने सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल को घटना के बारे में अवगत कराया। सीओ के आदेश पर धामपुर और नहटौर थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर चोरों को पकड़ने को कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। चोर 33 केवीए की क्षमता के दस बिजली के खंभों का करीब ढाई किलोमीटर लंबा तार चोरी कर ले गए। इस दौरान चोरों ने छह बिजली के खंभों को भी तोड़ डाला। प्रयास किया जा रहा है, शुक्रवार की शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को लाइन को ठीक करने के चक्कर में पूरा स्टाफ लगा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed