फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply derailed due to rain

Bijnor News: बारिश से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति

Sat, 28 Dec 2024 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply derailed due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। सर्दी की पहली बारिश से जनपद में बिजली कटौती बढ़ गई। जिला मुख्यालय पर कई मोहल्लों में सात घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती हुई। बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति के लिए परेशानी हुई है।
शुक्रवार से जनपद में रूक रूक कर बारिश हो रही है। बारिश की बूंदे, पेड़ों की टहनियों लाइनों से टच होने से आपूर्ति बाधित रही। शहर में चक्कर रोड, नगीना मार्ग, कुटिया कालोनी, शक्तिनगर तथा बुखारा बिजलीघर से जुड़े कई मोहल्लों में सात सात घंटे की बिजली कटौती रही।
विज्ञापन

उपभोक्ता पंडित ललित शर्मा, सर्वेश कुमार, प्रीति, भूपेंद्र भुइयार ने कहा कि शुक्रवार को सात घंटे से ज्यादा दिन में और रात भर बिजली कटौती रही। चक्कर रोड निवासी उपभोक्ताओं का कहना है उनकी मोहल्ले में रातभर बिजली गुल रही। सुबह और शनिवार को दिनभर में बिजली कटौती होती रही। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि फील्ड के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। फील्ड स्टाफ ने युद्ध स्तर पर कार्य कर आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed