फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity did not come in the SP government, now it does not go: Deputy CM

सपा सरकार में बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं : डिप्टी सीएम

Fri, 26 May 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity did not come in the SP government, now it does not go: Deputy CM
- बोले - सबका साथ, सबका विकास के साथ काम कर रही डबल इंजन सरकार
विज्ञापन

- विदुर कुटी और कण्व आश्रम के कायाकल्प का किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सपा सरकार में सिर्फ वीआईपी जिलों में बिजली आती थी, बाकी जिलों में तब बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं। यह तंज, प्रदेश में अब मिल रही भरपूर बिजली का तर्क देते हुए डिप्टी सीएम में सपा सरकार पर कसा। बोले, भाजपा की डबल इंजन सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है।
प्रेस वार्ता में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें राजा भरत की जन्मभूमि और महात्मा विदुर की धरती पर आकर प्रसन्नता हुई है। विदुरकुटी और कण्व आश्रम दोनों ही जगहों का कायाकल्प किया जाएगा। जल्द ही वे फिर से बिजनौर आएंगे तो दोनों ही जगहों पर जाएंगे। तब यह देखा जाएगा कि इन दोनों जगहों पर विकास में क्या-क्या हो सकता है और क्या हुआ है, इसकी समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। फिर बोले कि केंद्र सरकार को नौ साल पूरे होने वाले हैं, दस साल होने से पहले ही चुनाव होंगे। साल 2024 के चुनाव में बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर साल 2014 और 2019 के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी नगर निगमों में भाजपा की जीत हुई है। पालिकाओं में भी भाजपा का बेहतर चुनाव रहा। पहले रिश्वत देकर फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदला जाता था, अब ऐसा नहीं है। ग्राम चौपाल में गांव वालों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अधिकारियों को भी ग्राम चौपाल में रहकर समस्याओं को निपटारे के निर्देश दिए गए हैं। महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर एक करोड़ बीस लाख गरीब महिलाएं रोजगार का हिस्सा बनी हैं। कहा कि सरकारी या निजी जमीन पर अगर अवैध कब्जा है तो माफिया से जमीन खाली कराने में देरी नहीं की जाए, यह निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed