फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity corporation's workshop gate turned into a pond

विद्युत निगम की कार्यशाला का गेट तालाब में तब्दील

Fri, 02 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's workshop gate turned into a pond
धामपुर की विद्वुत वर्कशाला बरसाती पानी की निकासी न होने पर तालाब में तब्दील, उपभोक्ता परेशान। - फोटो : DHAMPUR
विद्युत निगम की कार्यशाला का गेट तालाब में तब्दील
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम की कार्यशाला से बरसाती पानी की निकासी न होने से तालाब में तब्दील हो गई। कई फुट पानी के जमा होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। कार्यशाला के गेट के बाहर पानी के जमा होने को निगम का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। नहटौर उप खंड के एसडीओ विश्राम सिंह यादव का कहना है कि उनके स्तर से निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

धामपुर में तहसील परिसर के अंदर विद्युत निगम की कार्यशाला है। क्षेत्र में जितने भी ट्रांसफार्मर फुंकते हैं, उनकी मरम्मत का काम यहीं पर होता है। बताया गया कि हर रोज करीब दो दर्जन से ज्यादा ट्रांसफार्मरों की मरम्मत होती है। जिले की सबसे बड़ी कार्यशाला धामपुर में ही संचालित है, लेकिन निगम के अधिकारियों की ओर से इसकी उपेक्षा की जा रही है। दिनेश कुमार, विजेंद्र सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि हल्की बारिश होती है तो तहसील का पानी यहां आकर ठहर जाता है। जिससे बाहर से आने वालों को दिक्कत होती है। धामपुर में बृहस्पतिवार रात बारिश हुई तो शुक्रवार को बरसात के पानी के जमा होने से लोगों का कार्यशाला में जाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed