{"_id":"60f0759f8ebc3e8b2e17564c","slug":"electricity-corporation-made-a-five-year-action-plan-dhampur-news-mrt547530931","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने पांच साल की कार्ययोजना बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने पांच साल की कार्ययोजना बनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम ने पांच साल की कार्ययोजना बनाई
धामपुर। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने अधिशासी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं की बैठक कर आगामी पांच वर्ष के जरूरी कार्यों की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कार्ययोजना सूची शासन को प्रेषित की जाएगी।
एसई ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जहां पर जरूरी हो, वहां पर कामों को प्रस्तावित कर अवगत कराएं। जिससे जनता के कामों में किसी प्रकार को कोई अवरोध न हो। जनता को बेहतर बिजली आपूर्ति कराई जा सके। सभी डिवीजनों के अधिकारियों ने आवश्यकता के अनुसार अपने अपने क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तारों को बदवाने, बिजली के ट्रांसफार्मरों व बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि कराने, नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव एसई को सौंपा है।
एसई ने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्रों में जन प्रतिनिधियों से भी इस बाबत संपर्क कर लें। जिससे और बेहतर प्रस्ताव इस स्कीम में शामिल हो सकें। बैठक में नगीना के एक्सईएन प्रेमचंद राम, नजीबाबाद के एक्सईएन वीरेंद्र पाठक, धामपुर द्वितीय के एक्सईएन अरुण कुमार, एसडीओ दयाशंकर यादव, हर्षित श्रीवास्तव, तुषार रॉय रहे।