{"_id":"6a398fd0eb42afa934022d7d","slug":"electricity-contract-workers-boycott-work-and-continue-their-agitation-for-the-13th-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-183032-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विद्युत संविदा कर्मचारियों का 13 वें दिन भी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विद्युत संविदा कर्मचारियों का 13 वें दिन भी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन जारी
विज्ञापन
धामपुर में विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरने को संबोधित करते संविदा कर्मचारी
आरोप- समस्याओं के समाधान पर भरोसा देने के बाद भी झूठ बोल रहा कांट्रेक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ताओं का सोमवार को 13वें दिन भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में आंदोलन जारी है। कार्यकर्ताओं का कहना कि जब तक उनकी समस्याओं का निदान नहीं होगा। आंदोलन जारी रहेगा।
संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि कंपनी ठेकेदार उनकी समस्याओं का समाधान करने में रुचि नहीं ले रहा है। वह कई बार उनकी समस्याओं का समाधान करने का झूठा भरोसा दे चुका है। लेकिन अभी तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। अधिकांश कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। उनके वेतन से जो ईपीएफ रकम काटी जा रही है। वह खाते में जमा नहीं हो रही है।
ईसीआईपी की रकम भी उनके खाते में जमा नहीं की जा रही। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल धामपुर सतीश कुमार सिंह कई बार हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराए जाने का प्रयास कर चुके हैं। हालांकि चार दिन पहले अधीक्षण अभियंता ने भरोसा दिया था कि उन्होंने संबंधित कंपनी के ठेकेदार को तलब कर समस्या का समाधान कराने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
संगठन पदाधिकारी ने सोमवार को दूसरी बार उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराए जाने की गुहार लगाई है। धरने पर बैठने वालों में महावीर सिंह, करणवीर सिंह, रणवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल, विपिन कुमार, जितेंद्र राठी, रोहित, वीरू, मोंटी, पुष्पेंद्र, रजत, सुनील, गिलानी आदि शामिल रहे।