{"_id":"623f636a8fe6cf06d7580fd6","slug":"electricity-contract-worker-died-due-to-current-bijnor-news-mrt5819707123","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से विद्युत संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से विद्युत संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से विद्युत संविदाकर्मी की मौत
हीमपुर दीपा। उलेढ़ा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने के कारण मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने व पुत्र को नौकरी तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर खुर्द निवासी संजीव उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय रामपाल सिंह लगभग नौ साल से उलेढ़ा बिजली घर पर तैनात था। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे बिजलीघर से शटडाउन लेकर वह उलेढ़ा के जंगल में हाईटेंशन लाइन के टी प्वाइंट पर आई खराबी को दूर करने के लिए गया था। अचानक लाइन में करंट आने से गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह उसका शव घर पहुंचा, तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस, प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाने, मृतक के पुत्र को नौकरी दिलाने और लापरवाह एसएसओ के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम हिमांशु वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर तथा विद्युत निगम के एसडीओ अरविंद कुमार थाने पहुंचे और उन्होंने सभी मांगे पूरी कराने का लिखित आश्वासन दिया। जिसके पश्चात मृतक के पुत्र मयंक की तहरीर पर पुलिस ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ गोविंद सिंह गांव मिर्जापुर खादर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विद्युत निगम के एसडीओ अरविंद कुमार ने माना कि मामले में लापरवाही हुई है, जिसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ड्यूटी पर तैनात एसएसओ गोविंद सिंह का कहना है कि काफी समय से बिजलीघर की जेसीबी मशीन खराब है। जिसमें शटडाउन लेने के बाद क्लंप फंस जाते हैं और कभी-कभी करंट आ जाता है। जिस कारण यह हादसा हुआ।