{"_id":"5f2c507d8ebc3e4ad61096c5","slug":"electricity-connections-of-more-than-five-thousand-remaining-dhampur-news-mrt494997662","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार से ज्यादा के बाकीदारों के बिजलीकी बकाया जमा न करने पर कनेक्शन कटेंगे अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार से ज्यादा के बाकीदारों के बिजलीकी बकाया जमा न करने पर कनेक्शन कटेंगे अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार से अधिक के बाकीदारों के कटेंगे बिजली कनेक्शन
बिजनौर, धामपुर। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने कहा कि 15 अगस्त के बाद सर्किल के चारों खंडों धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद में पांच हजार से ज्यादा की बकायादारों के बिजली के कनेक्शनों को काटने को अभियान चलेगा। उन्होंने बाकीदारों से जल्द बिजली की बकाया जमा करने का सुझाव दिया है।
एसई ने बताया कि पिछले साल की बकाया वसूली की तुलना में इस बार कोरोना काल के चलते करीब 15 प्रतिशत बकाया वसूली धड़ाम हुई है। इस प्रभावित वसूली को पूरा करने को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बिजली उपभोक्ताओं के पास जाना है। उनसे आग्रह करना है कि वे बिजली की बकाया को जमा करें। जो आदेशों का उल्लंघन करेगा। उसके बिजली के कनेक्शनों को काट कर वसूली को आरसी तहसील को भेज दी जाएगी। तहसील के माध्यम से बकाया जमा करने पर उन्हें 10 प्रतिशत और ज्यादा बकाया जमा करनी होगी। उनके स्तर से सभी अधिकारियों और अवर अभियंताओं को आदेश दे दिए हैं। पांच हजार से ज्यादा का बकाया होने पर बिजली के कनेक्शनों को काटा जाएगा। चाहे वह घरेलू कनेक्शन हो या फिर बिजली के निजी नलकूपों के कनेक्शन। अभी तक यह सोचा जा रहा था कि देश में कोरोना महामारी है। लोगों के पास हो सकता है धन का टोटा हो। पर लोग कोरोना का डर दिखा कर बकाया जमा करने के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे है। इसलिए विभाग को सख्ती अपनाने को विवश होना पड़ रहा है।