फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity connection load increased without prior notice

Bijnor News: बिना पूर्व सूचना विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ा

Sun, 05 Jul 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection load increased without prior notice
बिजनौर। जिले में ऊर्जा निगम के हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिजली कनेक्शन का स्वीकृत भार बढ़ाए जाने के संदेश पहुंच रहे हैं। अचानक आए इन मैसेज से उपभोक्ता हैरान रह गए। ।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का लोड मुख्यालय स्तर से बढ़ाया गया होगा। ऐसे मामलों में लगातार ओवरलोड मिलने पर उपभोक्ताओं को सरचार्ज भी देना पड़ता है। यदि बिजली की खपत स्वीकृत भार से कम रहती है, तो किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता। अधिकारियों का कहना है कि जिले स्तर से किसी उपभोक्ता का लोड नहीं बढ़ाया गया है। यह कार्रवाई मुख्यालय से की गई प्रतीत होती है।
विज्ञापन

ग्राम शादीपुर निवासी उपभोक्ता अतुल कुमार ने कहा कि पहले ही बिजली महंगी है और अब बिना जानकारी दिए लोड बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी स्मार्ट मीटर के जरिये अधिक बिल वसूले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के जिलाध्यक्ष राजीव धीमान एडवोकेट ने कहा कि बिना सहमति या सूचना के बिजली कनेक्शन का भार बढ़ाना उचित नहीं है। उन्होंने ऊर्जा निगम से इस निर्णय की समीक्षा कर इसे वापस लेने की मांग की है।
उधर विद्युत अधीक्षण अभियंता धर्मराज सिंह ने बताया कि कनेक्शन भार बढ़ने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed