फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity bills for financially poor schools should be forgiven

वित्तविहीन विद्यालयों के बिजली बिल हो माफ

Thu, 04 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills for financially poor schools should be forgiven
विधान परिषद में डा. हरी सिंह ढिल्लों ने उठाया मामला
विज्ञापन

बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य डा. हरी सिंह ढिल्लों ने विधान परिषद में वित्तविहीन विद्यालयों के बिजली बिलों को माफ करने की मांग रखी।

बृहस्पतिवार को बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधान परिषद सदस्य डा. हरी सिंह ढिल्लों ने लखनऊ में विधान परिषद में वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को सदन में रखा। उन्होेंने नियम 115 के अंतर्गत कहा कि कोरोना काल में वित्तविहीन विद्यालयों छात्रों की मासिक फीस भी नहीं मिल पाई है। इस कारण प्रबंधकों को विद्यालय संचालन की भी समस्या खड़ी हो गई है और आर्थिक तंगी के चलते वे शिक्षकों को सैलरी का भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही बिजली बिलों का भुगतान भी नहीं हो पाया है । विद्युत विभाग के अधिकारी वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों पर बिलों का भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने सदन में वित्तविहीन विद्यालय के बिजली बिलों को अविलंब माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed