फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electrician hanged himself with the words "I love you mom" written on his head.

Bijnor News: आई लव यू मॉम लिखकर फंदे से लटका इलेक्ट्रीशियन

Wed, 01 Apr 2026 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Electrician hanged himself with the words "I love you mom" written on his head.
नगीना। मोहल्ला लाल सराय निवासी नवेद (22) पुत्र मोहम्मद अकबर ने सोमवार रात ग्राम कालाखेड़ी मार्ग स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने स्थित 50 फीट ऊंचे ओवरहेड टैंक से रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवक इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह कामयाब आदमी बनना चाहता था लेकिन बन नहीं पाया। इसी टेंशन में आत्महत्या कर रहा है। आखिर में उसने आई लव यू मॉम लिखा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब छह बजे नवेद का शव ओवरहेड टैंक की रेलिंग पर लगे सरिये से बंधी रस्सी से लटका देखा गया। सूचना पर पहुंचे सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष अवनीत मान ने शव उतरवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में अग्निशमन कर्मियों को बुलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक की पहचान नगर के मोहल्ला लाल सराय निवासी नवेद से हुई। वह सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम करीब छह बजे वह घर से गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। रात्रि में उसके लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed