{"_id":"5d9e2abe8ebc3e01830a218f","slug":"electrical-connection-illegal-recovery-in-the-name-of-meter-bijnor-news-mrt4476391170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कनेक्शन, मीटर के नाम पर अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कनेक्शन, मीटर के नाम पर अवैध वसूली
विज्ञापन
बिजली।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावर। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना को विद्युतकर्मी ही पलीता लगा रहे हैं। सौभाग्य योजना के अंतर्गत नए एवं पुराने उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन व मीटर मुफ्त उपलब्ध कराया जाना है लेकिन विद्युत कर्मी और ठेकेदार मीटर लगाने के नाम पर जनता से अवैध शुल्क वसूल रहे हैं।
प्रधानमंत्री सौभाग्य हर घर बिजली योजना के अंतर्गत 2019 तक हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत नए उपभोक्ताओं के घर पर निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाने हैं तथा पुराने बिजली उपभोक्तओं के घर पर निशुल्क विद्युत मीटर लगाए जाने हैं। इसके लिए निजी क्षेत्र की कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कंपनियां ठेकेदार के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन करा रही हैं।
क्षेत्र के गांव तीतरवाला निवासी जसबीर सिंह, कैलाश सिंह, विशाला देवी, चंद्र प्रकाश, विजयपाल शर्मा, सनोज राजपूत, अशोक कुमार, पूरन सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में तिमरपुर विद्युत केंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कनेक्शन के लिए विद्युत केंद्र पर आवेदन किया था। कुछ दिन पहले विद्युत केंद्र पर तैनात आपरेटर और लाइनमैन दो अन्य लोगों के साथ उनके गांव में मीटर लगाने आए। आरोप है कि मीटर लगाने और विद्युत कनेक्शन देने के एवज में विद्युत कर्मियों ने हर घर से 300, 500, 700 रुपये शुल्क वसूल किया। गांववासियों के विरोध करने पर मीटर और कनेक्शन देने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि अभी मीटर नहीं लगवाया तो बाद में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आरोप है कि जिन घरों में मीटर लगाए, उनका बिजली का बिल अब भी पहले की तरह ही आ रहा है। केवल उन्हीं लोगों का बिल मीटर से आ रहा है, जिन्होंने विद्युत निगम कार्यालय में जाकर मीटर चालू करवाया है। विद्युत केंद्र पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विद्युत केंद्र के जेई दीपक कुमार ने बताया कि जिन कर्मियों के खिलाफ ऐसी शिकायतें मिल रहीं हैं, उनके खिलाफ कर्रवाई की रही है।