फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electric wire theft gang caught

विद्युत तार चोरी करने वाला गिरोह दबोचा

Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Electric wire theft gang caught
विद्युत तार चोरी करने वाला गिरोह दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा है। गैंग के पास से बड़ी तादाद में चोरी किया सामान बरामद किया है।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह के अनुसार 13 सितंबर को नजीबाबाद उपकेंद्र से बढ़ापुर उपकेंद्र को जा रही विद्युत लाइन का 210 मीटर तार चोरी हो गया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना मंडावर के गांव तिमरपुर निवासी सोनू, नजीबाबाद के मोहल्ला काजियान निवासी परवेज व गुलजारनगर निवासी तसीलम को चोरी हुए माल व गाड़ी के साथ दबोच लिया। उनका साथी सलाउद्दीन भाग गया। एसपी ने बताया कि गैंग के सदस्य बहुत शातिर हैं और गिरोह बनाकर चोरी करते हैं। इनके खिलाफ कोतवाली शहर, हल्दौर, हीमपुरदीपा, किरतपुर, नहटौर, नगीना देहात, धामपुर व मंडावली में तार चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वे नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी माजिद व आसपास के कबाड़ियों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। उनके पास से विद्युत तार के नौ बंडल, एक तमंचा व दो कारतूस, एक चाकू, तार काटने के उपकरण, एक टॉर्च व गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed