{"_id":"5ff202858ebc3e3fb15db17d","slug":"electric-wire-mesh-spread-in-the-main-market-bijnor-news-mrt5187466143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार में फैला बिजली के तारों का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजार में फैला बिजली के तारों का जाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य बाजार में फैला बिजली के तारों का जाल
किरतपुर। मुख्य बाजार में बिजली के तारों का जाल फैला है। तार जर्जर हालत में है और कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। यह नगर का अति व्यस्त क्षेत्र कहलाता है। बस स्टैंड, मंडावर रोड और बसी आदि के लिए इसी रास्ते से होकर लोगों का काफी आना जाना लगा रहता है। भीड़भाड़ के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
इसी मार्ग पर तीन विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं यहीं से गुजरते हैं। व्यापारी बिट्टू अग्रवाल, इब्राहीम, गौतम, मनोज, राजीव, एहसान, अतुल, सैय्यद मोहम्मद अली आदि ने बताया कि कई बार वे विद्युत विभाग के अधिकारियों से जर्जर तारों के हटवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली उपखंड अधिकारी आफताब आलम ने बताया कि बिजली के इन जर्जर तारों को बदलवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने पर शीघ्र ही तारों को बदलवा दिया जाएगा।