फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elections passed, inflation continues to bear fruit

चुनाव बीत गए, फलों पर महंगाई बरकरार

Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Elections passed, inflation continues to bear fruit
चुनाव बीत गए, फलों पर महंगाई बरकरार
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद भी फलों के दाम कम नहीं हुए हैं। फलों के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं। रमजान में रोजेदारों को महंगे फल खरीदने पड़ रहे हैं।

पंचायत चुनाव के चलते फलों के दाम आसमान छूने लगे थे। दिन ढलते ही प्रत्याशियों के समर्थक सब्जी मंडी में पहुंचकर बिना मोलभाव किए फलों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरवाकर खरीदकर ले जाते थे। इस वजह से बाजार में फलों के दाम महंगे हो गए थे। नवरात्रों और रमजान में लोगों को महंगे दामों पर फल खरीदने पड़ रहे थे। उम्मीद की जा रही थी कि पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद फलों के दाम कम हो जाएंगे। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद भी फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। सभी फल खुले बाजार में महंगे मिल रहे हैं। फलों के दाम बढ़ने से लोगों का खर्च भी बढ़ गया है, जबकि पिछले साल कोरोना के समय फलों के दाम अधिक नहीं थे। फलों की बढ़ी कीमतों पर अभी प्रशासन ने भी कोई ध्यान नहीं दिया है। फल एवं सब्जी फुटकर यूनियन के अध्यक्ष दिलशाद अंसारी के मुताबिक बाजार में भी महंगे दामों पर फल मिल रहे हैं। बाहर से फल महंगा आ रहा है। चुनाव के बाद भी फलों के दाम कम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

यह है फलों के दामों की स्थिति
केला 50 से 60
सेब 160 से 200
पपीता 50 से 60
अंगूर 120
खरबूजा 50 से 60
नोट: केले के दाम प्रति दर्जन और बाकी फलों के दाम प्रति किलोग्राम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed