फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Election remained between two parties

दो दलों के बीच ही रह गया चुनाव

Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Election remained between two parties
दो दलों के बीच ही रह गया चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना विधानसभा पर चुनाव केवल दो पार्टियों के बीच ही रह गया। यहां पर बसपा प्रत्याशी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया, वहीं ओवैसी की रैली का भी कोई खास असर नहीं हुआ। इस सीट पर दो बार से विधायक मनोज पारस ने हैट्रिक जमाते हुए इस बार भी जीत हासिल कर ली। सबसे बड़ी जीत नगीना पर ही रही। यहां पर भाजपा ने पूरे जोरशोर से चुनाव लड़ा था और दलित वोटों को खींचने का भी खूब प्रयास किया, लेकिन परिणाम बता रहे हैं कि भाजपा इसमें सफल नहीं हुई। वहीं मुस्लिम मतदाताओं का एक तरफा रुख सपा की ओर ही नजर आया। हालांकि आवैसी ने यहां पर अपना प्रत्याशी उतारा था। यहां पर ओवैसी की रैली भी हुई थी। रैली के बाद एक समय लगने लगा था कि मुस्लिम वोटों में यह पार्टी सेंधमारी कर सकती है, लेकिन यह हो नहीं पाया। वहीं सपा की बात करें तो दलित वोटों में मनोज पारस की अच्छी खासी सेंधमारी हो गई। इन्हीं समीकरण से सपा की जीत का रास्ता साफ होता गया और एक बड़ी जीत सपा के खाते में आ गई। इस सीट पर भाजपा का एक खेमा पूरे मन से चुनाव में नहीं उतरा। वहीं भाजपा युवा वर्ग को पूरी तरह भरोसे में नहीं ले पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed