Bijnor-Nagina Lok Sabha: बिजनौर में मतदान को लेकर भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी लाइन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Bijnor-Nagina Lok Sabha : बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। वहीं, प्रशासन ने मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बिजनौर लोकसभा सीट और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में मतदान जारी है।
वहीं, मतदान को लेकर नगीना में लोगों में खासी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 7:00 से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई है। हिंदू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के एक बूथ पर मतदाताओं की भीड़ लगी।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जिले में शांतिपूर्वक शुरू
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जनपद की बिजनौर लोकसभा क्षेत्र एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर मतदान सुबह सात से शुरू हो गया है। सुबह का मौसम भी सुहाना है और पोलिंग बूथों पर भी मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। आदर्श पोलिंग बूथों को गुब्बारों और कालीन बिछाकर सजाया गया है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जिसमें युवा मतदाता वोट डालने के बाद सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। किसान भी खेती कार्य से पहले वोट डालने में रुचि ले रहे हैं।
पोलिंग बूथ सरधनी, मुबारकपुर तालन, कम्भौर, चाहशीरी बी, डीएवी इंटर कॉलेज जीजीआईसी, जीआईसी आदि पोलिंग बूथों पर मतदाता उत्साह के साथ वोट डालते दिखाई दे रहे हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, फोर्स अन्य अधिकारी भी मतदान केंद्र का जायजा ले रहे हैं। नगीना नगीना लोकसभा के क्षेत्र के बूथों पर भी सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लग गई है और मतदाता मतदान करने को लेकर उत्साहित है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिस बाल तैनात है।
शांत है मतदाता
मतदान केदों पर मतदान को लेकर काफी भीड़ दिखाई है, लेकिन मतदान कर मतदाता चुपचाप अपने घर जा रहे हैं। मतदान के बाद भी मतदाता की चुप्पी बनी हुई है। बिजनौर लोकसभा में त्रिकोणीय और नगीना में चतुकोणीय मुकाबला ही दिखाई दे रहा है।
दोनों सीटों के प्रत्याशियों के प्रचार एक दिन पहले शांत हो गया। लंबे चुनावी शोर के बाद भी मतदाताओं मौन रखा। दोनों सीट पर प्रमुख पार्टियों के बीच मुकाबला रोचक है। मतदाताओं की चुप्पी राजनीति समीकरणों को भी उलझे हुए हैं।
वर्ष 2009 में हुए परिसीमन में जनपद में बिजनौर लोकसभा और नगीना सुरक्षित सीट बनी थी। बिजनौर लोकसभा सीट में तीन जिले बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ की विधानसभा शामिल है। नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर जिले की पांच विधानसभा सीट शामिल है। जनपद की एक विधानसभा क्षेत्र बढ़ापुर मुरादाबाद लोकसभा सीट में शामिल है। बिजनौर लोकसभा सीट क्षेत्र में आने वाली पांच विधानसभा में 1733372 मतदाता तथा नगीना लोकसभा की पांच विधानसभाओं में 1638329 मतदाता शामिल हैं। आज यानी शुक्रवार को मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सांसद का चयन कर देश के लिए अच्छी सरकार बनवाएंगे।
- प्रत्याशियों ने खूब किया प्रचार, किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद
पहले चरण का लोकसभा चुनाव शुक्रवार को होगा। सभी राजनीति पार्टियों, निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने अपने समर्थनों में खूब प्रचार किया। कई प्रत्याशियों ने बाद में होर्डिंग, प्रचार वाहन आदि व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनता के सामने अपनी नीति रखी और वोट की अपील की। परंतु मतदान के रूप में जनता का आशीर्वाद किस प्रत्याशी को मिलेगा। यह तो चार जून को ही पता चलेगा
- मतदाता भी पत्ते नहीं खोल रहा
राजनीतिज्ञ लोग और विभिन्न पार्टियों की नीति से जुड़े व्यक्ति या पदाधिकारी तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। परंतु सच यह है कि शहर से लेकर गांवों तक मतदाता अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। मतदाता किस ओर जाएगा, अधिकांश ने तय कर रखा है, लेकिन वह अपनी जुबां से कुछ कहने को तैयार नहीं है।
- 1952 में थे बिजनौर लोकसभा सीट 381477 मतदाता
बिजनौर लोकसभा सीट के इतिहास पर जाएं तो वर्ष 1952 में बिजनौर लोकसभा में 381477 मतदाता थे। अब बिजनौर लोकसभा सीट पर 1733372 मतदाता हैं। वर्ष 2009 में नई लोकसभा सीट बनी नगीना सुरक्षित पर 1198108 मतदाता थे। अब नगीना लोकसभा सीट पर 1638329 मतदाता हैं।
- नगीना लोकसभा सीट
- 163832 मतदाता कुल
- 869270 पुरुष मतदाता
- 808061 महिला मतदाता
- 62 अन्य मतदाता
- बिजनौर लोकसभा सीट
- 1733372 मतदाता
- 921187 पुरुष मतदाता
- 812094 महिला मतदाता
- 91 अन्य मतदाता