फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elected president and deputy chairperson

सभापति और उपसभापति हुए निर्वाचित

Tue, 30 Jan 2018 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Tue, 30 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elected president and deputy chairperson
धामपुर में किसान सहकारी समिति में जीते सभापति एवं उपसभापति। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले की सहकारी समितियों में सभापति उपसभापति तथा संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का चुनाव संपन्न हो गया है। चंदक सहकारी समिति में बैंक प्रतिनिधिमंडल के चुनाव को लेकर कई घंटे विवाद रहा। 13 समितियों में निर्विरोध चुनाव हुआ। समितियों में कई निर्वाचन क्षेत्र के निर्विरोध निर्वाचित सदस्य कई दिन पहले अंडरग्राउंड हो गए थे।
विज्ञापन
जिले में 96 सहकारी समितियों के सभापति , उपसभापति व संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का चुनाव हुआ। चुनाव में संचालक मंडल के निर्वाचित 864 सदस्यों ने भाग लिया। जिले की 13 समितियों में सभापति पद के लिए एक ही प्रत्याशी होने से चुनाव निर्विरोध हुआ। समितियों में सभापति के चुनाव को लेकर भारी कशमकश रही। सभापति के चुनाव में संचालक मंडल के नौ सदस्य भाग लेते हैं। इनमें से ही सदस्य सभापति का चुनाव लड़ सकता है। सभापति का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बीच एक एक सदस्य को अपनी ओर करने के लिए मारामारी रही। आरोप है कि सभापति के चुनाव में सत्ता बल, धन बल का जमकर इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों ने पलटा पास बिजनौर। सहकारी समितियों में सभापति के चुनाव में निर्विरोध चुने संचालक मंडल के सदस्यों की सबसे ज्यादा आफत रही। ये सदस्य कई दिन पहले अंडर ग्राउंड हो गए थे। सभापति के दावेदार इन सदस्यों को रात भर उनकी रिश्तेदारियों में तलाश करते रहे। कई निर्विरोध निर्वाचित सदस्य चुनाव से एन पहले मतदान केंद्रों पर आए। उनके वोट ने कई जगह सभापति चुनाव का पासा पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये सभापति चुने गए हैं निर्विरोध अल्हैदादपुर हल्दौर सुखबीर सिंह भागूवाला नजीबाबाद सुनिता देवी झालू हल्दौर जैबुल निशा जसवंतपुर नजीबाबाद ओमप्रकाश भरैरा हल्दौर अर्चना देवी कोतवाली देहात मदन सिंह बनी गणेश कोतवाली डालचंद सिंह लल्लूवाला नजीबाबाद कुंतेश अकबराबाद किरतपुर हेमंत कुमार गजरौला अचपल मोहम्मदपुर देवमल गिरीश पाल सिंह उमरपुर जमालपुर देवमल बलराज सिंह अहमदपुर सादात नजीबाबाद जोगेंद्र सिंह मुर्तजापुर कोतवाली जसवेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed