फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elderly man missing for eight days found murdered, body found in sugarcane field

Bijnor News: आठ दिन से लापता वृद्ध की हत्या, शव गन्ने के खेत में मिला

Thu, 01 Oct 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly man missing for eight days found murdered, body found in sugarcane field
स्योहारा/ हल्दौर। स्योहारा क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी अनीस (63) की हत्या कर शव हल्दौर थाना क्षेत्र में गांव कुम्हारपुरा मार्ग के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया। वह 21 सितंबर को हल्दौर में बहन के घर दवा लेने गए थे। अगले दिन रिश्तेदारों के साथ गुदड़ी मेले में जाते समय रास्ते में एक चाय की दुकान पर रुक गए थे, तभी से लापता थे।
विज्ञापन

हल्दौर के मोहल्ला भूड़ में अनीस की बहन गुलिस्ता और जाहिरा रहती हैं। वह उन्हीं के घर बाइक से आए थे। गुलिस्ता और अन्य परिजनों के साथ 22 सितंबर को पैदल पोखर बाजार स्थित गुदड़ी मेले में जा रहे थे। इसी दौरान अनीस एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुक गए जबकि अन्य लोग आगे निकल गए। काफी देर तक उनके नहीं पहुंचने पर रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद अनीस को कुछ युवकों के साथ देखे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के साथ ही संभावित स्थानों और जंगलों में भी तलाश की थी। बुधवार को कुम्हारपुरा मार्ग के पास अनीस का शव मिलने की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास काले रंग की कमीज, आधार कार्ड, माला और चप्पल आदि मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पूरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण हत्या कैसे की गई, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया। अनीस की बाइक भी उनकी बहनों के घर पर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पांच दिन परिजनों को टरकाती रही दोनों थाने की पुलिस
अनीस के परिजनों ने बताया कि 22 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए वे हल्दौर थाने पहुंचे लेकिन वहां स्योहारा पुलिस का क्षेत्राधिकार बताया। जब स्योहारा गए तो उन्होंने लापता होने की जगह हल्दौर क्षेत्र होना बताते हुए गुमशुदगी दर्ज करने से इन्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार बाद में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो स्योहारा पुलिस ने 27 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

--
शव को गन्ने की पत्तियों से ढका
अनीस का शव जिस स्थान पर मिला वह उस चाय की दुकान से करीब पांच किलोमीटर दूर है, जिस पर वह चाय पीने के लिए रुके थे। शव को गन्ने की पत्तियों से छिपाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed