फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight year old boy dies due to electric current while running in e-rickshaw

Bijnor News: ई-रिक्शा में दौड़ रहे करंट से आठ साल के बालक की मौत

Fri, 06 Oct 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eight year old boy dies due to electric current while running in e-rickshaw
नहटौर (बिजनौर)। ई-रिक्शा में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मोहल्ला नेजे सराय निवासी शाहनवाज उर्फ शानू कुरैशी ई रिक्शा से परचून का सामान बेचकर जीवन यापन करता है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे उसने अपनी ई रिक्शा चार्जिंग पर लगा दी। तकनीकी कमी की वजह से ई-रिक्शा में करंट दौड़ गया। इसी बीच उसका आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद शान खेलते हुए ई-रिक्शा के पास चला गया और करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed