फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight percent of the district's population is a sugar and BP patient

जिले की आठ प्रतिशत आबादी शुगर और बीपी की मरीज

Mon, 31 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eight percent of the district's population is a sugar and BP patient
जिले की आठ प्रतिशत आबादी शुगर और बीपी की मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की करीब आठ प्रतिशत आबादी ब्लड प्रेशर और शुगर की मरीज है। इन लोगों के लिए कोरोना की तीसरी लहर भी घातक साबित हो रही है। कोरोना से जान बचाने के लिए इन लोगों को अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही टीकाकरण न कराने वालों को भी जल्द से जल्द टीकाकरण करा लेना चाहिए।
कोरोना की जिस तीसरी लहर को केवल खांसी, जुकाम का ही संक्रमण माना जा रहा था उसमें पिछले सप्ताह जिले के चार लोगों की जान चली गई है। इन लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया था। ये सभी लोग ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज थे। एक अनुमान के अनुसार जिले की आठ प्रतिशत आबादी ब्लड प्रेशर और शुगर की मरीज है। इन लोगों के लिए कोरोना की तीसरी लहर भी घातक साबित हो सकती है। इससे बचाव के लिए इन लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

खुद की जान डाल रहे जोखिम में
जिले में 60 साल से अधिक आयु के 11 हजार से अधिक लोगों ने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है। इस आयु में अधिकतर लोग बीपी और शुगर के मरीज हो ही जाते हैं व अन्य बीमारियां भी रहती हैं। ऐसे में ये लोग टीकाकरण न कराकर खुद की जान जोखिम में ही डाल रहे हैं। एसीएमओ डॉ. बीएस रावत के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। शुगर और बीपी के मरीजों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और इन्हें नियंत्रित रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखें रोगी
- आलू, चावल, चीनी का सेवन न करें।
- समय समय पर शुगर की जांच कराएं।
- शुगर बढ़ने पर दवाई लेते रहें।
-नमक, चिकनाई का परहेज करें।
- ब्लड प्रेशर अनुवांशिक होने पर सतर्क रहें।
- नियमित समय पर जांच कराएं।
- खून गाढ़ा होने पर दवाई लें।
- कोलेस्ट्रॉल न बढ़ने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed