फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight people turned out to be corona positive

आठ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले

Sun, 12 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Eight people turned out to be corona positive
आठ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना पॉजिटिव रोगियों की नजीबाबाद में लगातार संख्या बढ़ रही है। नजीबाबाद तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को आठ कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सकते में आ गया। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित लोगों को आईसोलेशन केंद्र भेजने की व्यवस्था में जुटा है।

नजीबाबाद तहसील में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को नगर पंचायत साहनपुर, गांव पुरनपुर नरोत्तम, राहूखेड़ी, भटोली, कांठपुर, कल्हेड़ी और किरतपुर ब्लॉक के गांव बरामपुर, बूलचंदपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस निकला है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला की टीम संबंधित संक्रमित लोगों को आइसोलेशन केंद्र भेजने में जुट गई है। उधर, एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के गांव को सैनिटाइज और सील कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed