फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight more including four migrants got infected

चार प्रवासी सहित आठ और मिले संक्रमित

Sat, 06 Jun 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Eight more including four migrants got infected
रेहड के गांब जाब्तानगर मे कोरोना पोजिटिव मिलने पर सेनेटाइल करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
चार प्रवासी सहित आठ और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में आठ और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें किरतपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी एक युवक दो जून को दिल्ली से लौटा था उसे होम क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा पांच युवक नगीना के गांव बघाला, एक महिला मोहल्ला मानकचंद और एक व्यक्ति गांव कोटकादर का निवासी है। बघाला निवासी तीन युवक गुजरात से आए श्रमिक हैं। स्वास्थ्य टीम ने सभी को मुरादाबाद कोविड हॉस्पिटल में भेजा है।

सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को किरतपुर नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी एक युवक और कोरोना पॉजिटिव निकला। यह युवक दिल्ली में सैलून पर काम करता था और दो जून को दिल्ली से लौटा था। इसका पता चलने पर किरतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने तीन जून को इसे होम क्वारंटीन करते हुए नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा की लेबोरेट्री में भेजा था। शुक्रवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मरीज को उपचार के लिए मुरादाबाद कोविड हॉस्पिटल में भेजकर उसके परिजनों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके अलावा नगीना के हॉटस्पॉट बघाला निवासी पांच युवक और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन गुजरात से लौटे हैं इन्हें एलआरएस इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। नगीना के ही मोहल्ला मानकचंद की 75 वर्षीय वृद्धा भी कोरोना संक्रमित मिली है। क्षेत्र के कोटकादर गांव का भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 144 हो गई है। जबकि एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 79 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed