फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight laborers were transported to Delhi: Aishwarya Chaudhary

आठ मजदूरों को पहुंचाया दिल्ली : ऐश्वर्य चौधरी

Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eight laborers were transported to Delhi: Aishwarya Chaudhary
आठ मजदूरों को पहुंचाया दिल्ली : ऐश्वर्य चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने फोन पर बताया कि उनके सहित कुल 31 लोग लेह में थे। उन्होंने एक फ्लाइट पर 27 और एक में पांच लोगों के टिकट बुक कराए थे। 28 टिकट वाली फ्लाइट रद्द हो गई। वहां तीन बुजुर्गों की हालत खराब हो गई थी। उन्होंने किसी तरह व्यवस्था करके पांच लोगों को ले जा रही फ्लाइट में तीन और लोगों के टिकट कराए। ये आठ लोग दिल्ली पहुंच गए हैं। उनकी हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें लगातार सफर कराया जाए। उन्हें दिल्ली में ही रोककर आराम कराया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मनोज की हालत ऑक्सीजन की कमी की वजह से खराब हो गई थी। उनका उपचार कराया गया। 23 लोग लेह में ही हैं और शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे। वहां से सभी लोगों को लेकर बिजनौर आएंगे। वे किसी को भी पीछे छोड़कर नहीं आएंगे और सबका ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले सभी लोगों को जिला अस्पताल लेकर आएंगे और वहां एंटीजन टेस्ट कराएंगे। इसके बाद ही इन लोगों को घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed