{"_id":"63640af233994d5f465e6949","slug":"eight-injured-in-sticks-and-stone-pelting-bijnor-news-mrt612088111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे और पथराव में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे और पथराव में आठ घायल
विज्ञापन
लाठी-डंडे और पथराव में आठ घायल
नहटौर। घर के आगे सड़क पर बनी सीढ़ियों को लेकर दो पक्षों में विवाद होने पर लाठी-डंडे व पथराव होने पर दोनों पक्षों के दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस सेे शिकायत की गई है।
गांव बैरमाबाद गढ़ी में नसीम अहमद ने अपने घर जाने के लिए सड़क पर सीढ़ियां बना रखी हैं। बताया जाता है कि पड़ोस का रहने वाले यूसुफ पक्ष का एक युवक बाइक से आ रहा था, जो सीढ़ियों से टकरा गया। सड़क में सीढ़ियां बनाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे व पथराव शुरू हो गया, जिसमें यूसुफ, इरफान, साद, फरहीन व दूसरे पक्ष के नसीम, नईम, नदीम व नगम घायल हो गए। नईम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।