फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight coronas, including two children, were found infected

एक वर्षीय बालक और चार साल की बच्ची सहित आठ और संक्रमित मिले

Mon, 10 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight coronas, including two children, were found infected
नजीबाबाद के मकबरा में संक्रमित मिलने पर क्षेत्र सील करते राजस्वकर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
दो बच्चों समेत आठ कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक वर्षीय बालक और चार साल की बच्ची सहित आठ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मरीजों उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। जबकि 448 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सभी मरीजों को उपचार के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से दो मरीजों की एंटीजन किट से जांच की गई, जबकि छह की रिपोर्ट लैब से प्राप्त हुई।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को धामपुर के मोहल्ला बाजार कला निवासी एक साल का बालक, 80 वर्षीय वृद्धा, चार साल की बच्ची, 30 वर्षीय महिला, हल्दौर क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी 20 साल का युवक, नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 30 साल का युवक, उत्तम चीनी मिल बरकातपुर के 37 और 31 वर्षीय कर्मचारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 448 अन्य लोगों की जांच नेगेटिव आईं। पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना मीटर तेजी से दौड़ रहा है। आए दिन यहां पर कोरोना संक्रमित नए केस मिल रहे हैं। इसके बावजूद लोग बिना वजह के बाजारों और सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। करीब तीन दिन पूर्व जिले में रिकॉर्ड 67 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, जबकि शनिवार को भी 42 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 919 हो गई है। इनमें से 704 लोगों ने कोरोना को पछाड़ा है, जबकि 11 लोगों ने जान गंवाई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन कुल केस 204 रह गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल 36 हजार 933 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से लगभग 36 हजार 554 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। अब 919 पॉजिटिव आ चुके हैं और 35 हजार 635 रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में कुल प्रतीक्षित जांच रिपोर्ट की संख्या 379 रह गई है।

भागूवाला के रामपुर चाठा में संक्रमित मिलने पर क्षेत्र सील करते पुलिसकर्मी।

भागूवाला के रामपुर चाठा में संक्रमित मिलने पर क्षेत्र सील करते पुलिसकर्मी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed