फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight candidates filed nomination papers

विधानसभा चुनाव:::आठ उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Tue, 25 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eight candidates filed nomination papers
आठ उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव में आठ उम्मीदवारों ने सोमवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भाजपा के चार, सपा, रालोद के एक-एक, निर्दलीय एक और आसपा के एक उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सबसे पहले सुशांत सिंह पहुंचे। सुशांत सिंह बढ़ापुर सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनके बाद चांदपुर से भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगीना सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह और नहटौर विधायक ओमकुमार ने भी नामांकन किया। वहीं बढ़ापुर से सपा प्रत्याशी कपिल गुर्जर और बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी ने नामांकन किया। इनके अलावा बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह की पत्नी सोनल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। सोनल सिंह को डमी उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं आंबेडकर समाज पार्टी के तेज सिंह ने भी नगीना सीट पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। बता दें कि 21 जनवरी को कुल 63 नामांकन पत्र उम्मीदवारों ने लिए थे। नजीबाबाद विधानसभा के लिए आठ, नगीना के लिए छह, बढ़ापुर के लिए 10, धामपुर के लिए पांच, नहटौर के लिए आठ, बिजनौर के लिए दस, चांदपुर के लिए आठ और नूरपुर के लिए आठ पर्चे लिए गए थे। जिनमें से केवल अभी सात ही जमा हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. नीरज चौधरी ने कराया नामांकन, सपा उम्मीदवार पर टिकी रही निगाहें
बिजनौर से सपा के उम्मीदवार डॉ. रमेश तोमर के नामांकन पत्र दाखिल किए जाने को लेकर लोगों की निगाहें टिकी रहीं। हालांकि उन्होंने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। बता दें कि गठबंधन में बिजनौर की सीट रालोद के खाते में जाने की चर्चा थी, जिसके चलते रालोद ने डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल दिया है। डॉ. नीरज चौधरी ने नामांकन पत्र भी जमा कर दिया। सपा उम्मीदवार डॉ. रमेश तोमर ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट बंद होने पर लौट गए मनोज पारस
नगीना से सपा विधायक मनोज पारस भी सोमवार को नामांकन पत्र जमा कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने पहुंचने में देरी कर दी। तीन बजे कलक्ट्रेट का गेट बंद हो चुका था। जिसके चलते वे तीन बजकर पांच मिनट पर बैरंग लौट गए।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। डीएम उमेश मिश्रा और एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं एएसपी देहात राम अर्ज कलक्ट्रेट के गेट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाले रहे। कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था।

बिजनौर में बढ़ापुर विधानसभा से नामांकन कराने जाते भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह।

बिजनौर में बढ़ापुर विधानसभा से नामांकन कराने जाते भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में बढ़ापुर विधानसभा से नामांकन कराने जाते सपा प्रत्याशी कपिल गुर्जर।

बिजनौर में बढ़ापुर विधानसभा से नामांकन कराने जाते सपा प्रत्याशी कपिल गुर्जर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed